अरशद वारसी ने 'हलचल' को बताया 'बैड एक्सपीरियंस', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'यह दुख देने...'

Priyadarshan reacts to Arshad Warsi's claims: कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने फिल्म 'हलचल' में काम करने को बुरा अनुभव बताया था। अरशद वारसी द्वारा किए दावों पर अब निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन ने अपना रिएक्शन देते हुए खुलकर बात की। प्रियदर्शन ने बतया कि वो इन बातों को सुनकर हैरान हैं।

Priyadarshan reacts to Arshad Warsi's claims: प्रियदर्शन इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। साल 2004 में आई फिल्म 'हलचल' का निर्देशन प्रियदर्शन ने ही किया था। इस मूवी को बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है। 'हलचल' तब चर्चा में आई, जब अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मूवी के सेट पर अपने 'बुरे अनुभव' के बारे में बात की। अरशद ने बताया था कि जो किरदार उन्हें निभाने के लिए बोला गया था वो एक बड़ा रोल था। अब अरशद वारसी के इस कमेंट के बाद एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन ने अरशद वारसी द्वारा 'हलचल' पर किए कमेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Priyadarshan's Hulchul

Pics Credit: Instagram

अरशद के दावों पर बोले प्रियदर्शन

मिड-डे से बात करते हुए निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन ने अरशद वारसी द्वारा किए गए दावों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'जब मैंने अरशद वारसी की बात पढ़ीं तो काफी दुख हुआ। हो सकता है मैं गलत हूं औरमेरी बातों को गलत तरह से लिया गया हो लेकिन अगर उन्होंने शिकायत की है तो मैं हैरान हूं।' डायरेक्टर ने आगे कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद अरशद का उनके पास कॉल आया था और उन्होंने कहा था कि मैंने कभी सोचा था कि मुझे इस तरह का प्यार मिलेगा।

End of Feed