Arjun Rampal Film: बॉलीवुड के धांसू एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। अर्जुन रामपाल हमेशा से ही अच्छी एक्टिंग करते आए हैं लेकिन धुरंधर में विलेन बनकर उन्होंने जो किया है वो काबिल-ए-तारीफ है। यही वजह है कि अब हर कोई उन्हें विलेन के रोल में देखना चाहता है। इस बीच अर्जुन रामपाल ने फिल्ममेकर अनिल शर्मा (Anil Sharma) के साथ अपकमिंग मूवी के लिए हाथ मिला लिया है। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में...(ये भी पढ़ें-बड़े साहब का होगा खुलासा, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिया बड़ा इशारा)
फिर से खूंखार विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल (pic credit-instagram)
फिर से खूंखार विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल (pic credit-instagram)
विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन नागा में उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो विलेन के किरदार में दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ला सके। कई नामों पर विचार करने के बाद उन्होंने अर्जुन रामपाल को फाइनल किया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अनिल शर्मा और उनकी टीम ने अर्जुन के लिए एक जबरदस्त मास अपील वाला किरदार तैयार किया है। मेकर्स को भरोसा है कि यह रोल धुरंधर: द रिवेंज के बाद अर्जुन के करियर में एक और यादगार किरदार साबित होगा। बताया जा रहा है कि अर्जुन को भी फिल्म में अपना रोल काफी पसंद आया और उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। एक सूत्र के मुताबिक, धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल ने अपनी फीस बढ़ा दी है। यही वजह है कि अर्जुन नागा के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अर्जुन रामपाल ने जीता दिल
अर्जुन रामपाल ने हाल ही में धुरंधर सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। पहले पार्ट में उनका रोल छोटा लेकिन असरदार था, जबकि धुरंधर: द रिवेंज में उन्होंने मेजर इकबाल के किरदार से पूरी फिल्म में छाप छोड़ दी। मालूम हो कि फिल्म धुरंधर में अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
