रणबीर कपूर की देखकर अर्जुन कपूर को आया था बहुत मजा, बोले 'मैं तो पागल हो गया था...'

Arjun Kapoor on Ranbir Kapoor's Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होने के बाद दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। काफी लंबे समय के बाद अब अर्जुन कपूर ने फिल्म 'एनिमल' की तारीफ की। इस मूवी में उन्होंने बॉबी देओल के इंट्रोडक्शन सीन को काफी शानदार बताया।

Arjun Kapoor on Ranbir Kapoor's Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर का वायलेंट किरदार कई सेलेब्स को पसंद आया था, तो कइयों ने फिल्म 'एनिमल' की आलोचना भी की। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के किरदार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में बॉबी देओल के इंट्रोडक्शन सीन से लेकर रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस सभी बहुत कमाल की थी। अच्छी बात यह है कि म्यूजिक इसे और भी बेहतर बनाने में कामयाब रहा।

Arjun Kapoor-Ranbir Kapoor

अर्जुन कपूर ने चलचित्र टॉक्स से बात करते हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की लैंग्वेज और वीडियो-ऑडियो कटिंग पैटर्न की तारीफ की। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि बॉबी देओल का इंट्रोडक्शन, जिस तरह से वो रणबीर कपूर से लड़ते हैं, सिगरेट जलाते हैं और फिर अचानक आप एक आदमी को बैठे हुए देखते हैं। यह भले ही बेहतर सीन नहीं है लेकिन साउंड एडिटिंग इसे एकदम बेहतर बनाती है। जब अनिल चाचू पहली बार रणबीर को वापस आते देखते हैं, ऐसे सीन्स काफी शानदार हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने एक निर्देशक के रूप में प्रदर्शन को संभाला है। यह बहुत अच्छी तरह से तैयार की गई फिल्म है।'

End of Feed