Malaika Arora को प्रेग्नेंट बताने वालों पर Arjun Kapoor ने फिर साधा निशाना, बोले 'वक्त तुम्हें सजा देगा...'

Arjun Kapoor SPEAKS on Malaika pregnancy: बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जो लोग दूसरी की जिंदगी में आग लगाने की कोशिश करते हैं, भगवान उन्हें एक न एक दिन आईना जरूर दिखाते हैं। ऐसे लोगों का इंसाफ समय के साथ होता है।

Arjun Kapoor SPEAKS on Malaika pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी बीते दिन से ही खबरों में बनी हुई है। मलाइका अरोड़ा को लेकर एक न्यूज पोर्टल ने यह खबर छापी की वो अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा की तरफ से इस खबर पर अभी सफाई नहीं आई है लेकिन उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर जरूर ऐसे लोगों पर गुस्सा उतार रहे हैं। बीते दिन भी अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट करके ऐसे लोगों पर गुस्सा उतारा था और आज भी उन्होंने ऐसे पत्रकारों को निशाना बनाया है। अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि समय उन लोगों का हिसाब जरूर करेगा जो अफवाहें उड़ाते हैं।

Malaika Arora को प्रेग्नेंट बताने वालों पर Arjun Kapoor ने फिर साधा निशाना

अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'हमारे कर्म हमारे पास लौटकर जरूर आते हैं। आप लोगों की जिंदगी में आग लगाए बिना यूं ही नहीं जा सकते हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पकड़ता है कि आप कौन हैं? आप जो करते हैं, वो आपके पास लौटकर जरूर आता है। इसी तरह से दुनिया चलती है। देर से या जल्दी यूनिवर्स आपसे जरूर बदला लेगा, जो आप डिजर्व करते हैं।'

End of Feed