अपूर्वा लखिया ने शुरू की सलमान खान की नई फिल्म के लिए कमर, लेह से शेयर की क्रू संग तस्वीरें

सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं, जिस कारण लोग मान रहे हैं कि उनका स्टारडम खत्म हो गया है लेकिन अब भी कुछ फैंस ऐसे हैं जो कहते हैं कि सलमान खान को सिर्फ एक अच्छी फिल्म की जरूर है और उनकी वापसी पक्की है। इसी उम्मीद में सलमान खान ने डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ हाथ मिलाया है, जो गलवान वैली जंग पर आधारित है।

फिल्म सिकंदर के खराब प्रदर्शन के बाद हर किसी को सलमान खान की नई फिल्म के अनाउंसमेंट का इंतजार है। अगर खबरों की मानें तो सलमान खान ने डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ वॉर फिल्म में काम करने का मन बनाया है, जो गलवान घाटी जंग पर आधारित होगी। इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन डायरेक्टर अपूर्वा लखिया ने कुछ तस्वीरें शेयर करके इस ओर इशारा किया है कि वो जल्द ही भाईजान के फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

Salman Khan

असल में अपूर्वा लखिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो लेह में नजर आ रहे हैं। अपूर्वा लखिया के साथ उनकी प्रोडक्शन टीम भी मौजूद है। इन तस्वीरों को देखने के बाद माना जा रहा है कि अपूर्वा लखिया ने अपनी नई फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं और लोकेशन हंटिग के लिए लेह पहुंच गए हैं। जैसे ही वो फिल्म के लिए लोकेशन्स फाइनल कर लेंगे, वैसे ही वो भाईजान के साथ अपनी नई फिल्म अनाउंस कर देंगे। आप अपूर्वा लखिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:

End of Feed