Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मैच छोड़ मुंबई रवाना हुए विराट कोहली, पैपराजी से की खास विनती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 3, 2023, 08:05 AM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच अब विराट कोहली टीम इंडिया को छोड़ मुंबई की ओर रवाना हो गए हैं। विराट ने फैमिली इमरजेंसी के तहत ये फैसला किया है।

Virat Kohli and Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल सूचना नहीं मिली है। विराट-अनुष्का ने साल 2021 में अपने बेटी वामिका को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही विराट और अनुष्का अपने बेटी का परवरिश में जुटे हुए हैं। इसी वजह से अनुष्का ने भी फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाले हैं। विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच को छोड़कर सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गए। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से टीम मैनेजमेंट से इसकी परमिशन ली है।

End of Feed