अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों से मांगी तहे दिल से माफी , निर्माता को हुआ अपनी गलती का अहसास तो ऐसे किया पश्चाताप

Anurag Kashyap Share Apology Letter: अनुराग कश्यप ने आखिरकार ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उन्होंने बताया कि मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ। मेरी इस हरकत से मेरे दोस्तों, परिवार और सभी को बुरा लगा है। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कहा

Anurag Kashyap Share Apology Letter: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए हैं। जब से उन्होंने ब्राह्मणों पर कटाक्ष किया तभी से वह पूरे हिन्दू समाज के निशाने पर आ गए हैं। कुछ समय पहले गीतकार मनोज मुंतशिर ने उन्हें चैलेंज दिया था और कहा था अगर हिम्मत है तो इस वीडियो पर कॉमेंट करो। अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों वाले कॉमेंट पर लोग उनसे नाराज थे और एएफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे थे। हालांकि अब अनुराग कश्यप ने सभी से माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है और खुद की गलती स्वीकार की है। आइए उनकी इस पोस्ट पर के नजर डालते हैं।

Anurag Kashyap Share Apology Letter

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि -मैं गुस्से में अपनी मर्यादा भूल गया था और किसी एक को जवाब देने के चक्कर में पूरे समुदाय को भला-बुरा कह दिया। वो समाज जिसके जुड़े लोग मेरी जिंदगी में रह रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं। आज वो सब मुझसे आहात हैं। मेरा परिवार मुझसे आहात है।बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे हमसे गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहात हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया। मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिपन्नी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं अपने सभी दोस्तों से सहयोगियों से और मेरे से जुड़े हर व्यक्ति से माफी माँगता हूं । उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने गुस्से पर काबू रखूँगा और आगे से ऐसी बात न हो ध्यान रखूंगा। मैं कुछ भी बोलने से पहले सही शब्दों का चयन करूंगा।

End of Feed