कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग पूरी होने पर Anurag Basu का बड़ा खुलासा, बोले 'शूटिंग में ज्यादा समय...'

Anurag Basu on Kartik Aaryan-Sreeleela's Movie: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बसु ने हाल ही में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग पूरी होने की अफवाहों पर बड़ा खुलासा किया है।

Anurag Basu on Kartik Aaryan-Sreeleela's Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक अनुराग बसु (Anurag Basu) इन दिनों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और श्रीलीला (Sreeleeela) की रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन करने में व्यास हैं। इस मूवी की शूटिंग कई महीनों से चल रही है। इस मूवी का प्रोमो मेकर्स ने साल 2025 में फरवरी के महीने में शेयर किया था। तभी इस मूवी की घोषणा भी हुई थी। तभी से फैन्स फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि इस मूवी की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो गई है। इन खबरों पर अब अनुराग बसु ने बड़ा खुलासा किया है। (इसे भी पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस Yamini Singh ने रचाई शादी, इंटरनेट पर पिक्स हुई वायरल)

Anurag Basu on Kartik Aaryan-Sreeleela's Movie

अनुराग बसु-कार्तिक आर्यन-श्रीलीला (Pic Credit: Instagram)

45 दिनों तक शूटिंग होने पर अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अनुराग बसु ने कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'यह एक गलतफ़हमी है कि ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। मैंने इस फिल्म के लिए 45 दिनों से ज्यादा शूटिंग नहीं की है। शूटिंग तो अभी शुरू ही हुई है।' ऐसे में अब अनुराग बसु ने इन सब चीजों को क्लियर कर दिया है। फिल्म की शूटिंग में किसी भी कारण से देरी नहीं हुई है। (इसे भी पढ़ें: Madhubala Biopic: Sara Arjun निभाएंगी 'मधुबाला' का किरदार, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म)

किशोर कुमार की बायोपिक पर दिया रिएक्शन

अनुराग बसु ने किशोर कुमार की बायोपिक पर भी अपनी राय रखी। अनुराग बसु ने कहा, 'मैं उस मूवी पर काम करने के लिए बेताब हूं। जैसे ही मैं कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म को पूरा कर लूंगा, तब मैं किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर दूंगा। मैं इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहता हों क्योंकि मैं सच में जितनी जल्दी हो सके किशोर के किरदार में ढलना चाहता हूं। किशोर मेरे जहन में बहुत लंबे समय से बसे हुए हैं। फिलहाल मैं कार्तिक आर्यन की फिल्म को डायरेक्ट कर रहा हूं और जैसे ही मैं उसे पूरा कर लूंगा मैं किशोर के किरदार में उतर जाऊंगा।'

End of Feed