Yamini Singh's Singh Marriage Pics: बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में इस समय शादी का माहौल जारी है। ऐसी ही एक बड़ी खबर भोजपुरी सिनेमा से आ रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक यामिनी सिंह शादी के बंधन में बांध चुकी हैं। यामिनी सिंह (Yamini Singh) की शादी की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वायरल पिक्स को देखने के बाद यामिनी सिंह के फैन्स उन्हें कमेंट्स में लगातार बधाई दे रहे हैं। यामिनी सिंह अब जिंदगी के नए चैप्टर क शुरुआत कर शादी लाइफ एन्जॉय करने वाली हैं। फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी यामिनी सिंह को शादी रचाने पर बधाई दी है। (इसे भी पढ़ें: Guess The Movie: सिर्फ सच्चे अक्षय कुमार-काजोल फैन ही बता पाएंगे 32 साल पहले आई इस मूवी का नाम)
श्रृष्टि पाठक ने यामिनी सिंह को दी बधाई
भोजपुरी एक्ट्रेस श्रृष्टि पाठक (Shristi Pathak) ने यामिनी सिंह को बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया। श्रृष्टि ने लिखा, 'मेरी प्यारी यामिनी दी, आपको शादी की दिल से बहुत-बहुत बधाई। आपकी जिंदगी का ये नया सफ़र प्यार, खुशियों और हमेशा वाली मुस्कराहट से भरा रहे। सच में मुझे बहुत अफसोस है कि मैं आपको शादी में आ नहीं पाई। काश मैं इस खास दिन पर आपके साथ होती लेकिन मेरी हर दुआ और बहुत सारा प्यार हमेशा आप दोनों के साथ है। भगवान आपकी जोड़ी को हमेशा खुश रखे और आप दोनों का साथ हमेशा बना रहे। बहुत-बहुत प्यार, यामिनी दी।' (इसे भी पढ़ें: Madhubala Biopic: Sara Arjun निभाएंगी 'मधुबाला' का किरदार, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म)
शादी की फोटोज हो रही हैं वायरल
श्रृष्टि पाठक के अलावा अभिएंता अयाज खान, एक्ट्रेस चाहत सिंह और फिल्म प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने भी पोस्ट शेयर करते हुए यामिनी सिंह को शादी करने पर बधाई दी है। यमनी सिंह को शादी के जोड़े में देखकर फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फोटोज में यामिनी सिंह अपने हमसफर का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। उनके पति ने व्हाइट कलर के शेरवानी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं दूसरी ओर यामिनी सिंह रेड और गोल्डन कलर के लहंगे में नजर रही हैं।
