बॉलीवुड

Raja Shivaji: 'फिल्म देखो जवाब मिल जाएगा' ट्रेलर पर सवाल उठाने वाले BJP नेता रितेश देशमुख ने दिया जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2026, 06:31 PM IST

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Trailer Controversy: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) के ट्रेलर के एक सीन पर सवाल उठ रहे है। इसको लेकर रितेश देशमुख ने सफाई पेश की है।

Image

रितेश ने बीजेपी नेता को दिया जवाब (Image Source: Raja Shivaji Movie)

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Trailer Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म राजा शिवाजी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर के आने के बाद विवाद भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेता सुरेश नाखुआ ने ट्रेलर में दिखाए गए ‘वाघ नख’ वाले सीन पर सवाल उठाया है। अब इसको लेकर रितेश देशमुख ने अपनी सफाई पेश की है। तो चलिए जानते हैं कि रितेश देशमुख ने क्या बोला है। (ये भी पढ़ें:Raja Shivaji में स्वराज्य का झंडा का ऊंचा करेंगे Salman Khan, इस रोल में नजर आएंगे सुपरस्टार)

क्या है विवाद

जानकारी के मुताबिक, इतिहास में बताया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सतारा के प्रतापगढ़ में अफजल खान से मिलने के समय ‘वाघ नख’ को अपने कपड़ों में छिपाकर रखा था। जब अफजल खान ने उन पर हमला करने की कोशिश की, तब उन्होंने उसी हथियार का इस्तेमाल करके उसे मार दिया। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में वाघ नख शिवाजी महाराज के हाथ में दिखाया गया है। इसी बात ने लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि यह मराठा राजा का एक गुप्त हथियार माना जाता है। यही सीन बीजेपी नेता सुरेश नाखुआ को पसंद नहीं आया और उन्होंने आरोप लगाया कि रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है और उनका अपमान किया है। (ये भी पढ़ें:Raja Shivaji Trailer: रितेश देशमुख की फिल्म का ट्रेलर देख गदगद हुए Krk, कर डाली जमकर तारीफ)

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Trailer Controversy

रितेश ने बीजेपी नेता को दिया जवाब (Image Source: Raja Shivaji Movie)

रितेश देशमुख ने दी सफाई

इस पर रितेश देशमुख ने X पर जवाब देते हुए लिखा कि 'सर, कृपया 1 मई को फिल्म देखें आपके सवाल का जवाब फिल्म में है। उम्मीद है आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म का आनंद लेंगे। जय शिवराय।”

जवाब के बाद भी जारी है विवाद

रितेश के इस जवाब के बाद भी सुरेश नाखुआ ने उनकी आलोचना जारी रखी और कहा कि यह सिर्फ एक मार्केटिंग तरीका है। उन्होंने लिखा कि 'अगर सच फिल्म के अंदर है, तो यह बात ठीक है फिल्मों के लिए, लेकिन इतिहास के लिए नहीं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज को दिखाया जाता है, तो ट्रेलर में ही साफ जवाब होना चाहिए, सवाल नहीं उठने चाहिए। ये एक दिलचस्प तरीका है पहले शक पैदा करो, फिर जवाब बेचो।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article