PV Sindhu की उपलब्धियों ने उड़ाए Anupam Kher के होश! आप भी देखें अंदर से कैसा है बैडमिंटन प्लेयर का घर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 08:01 PM IST

Anupam Kher Visits PV Sindhu: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से उनके घर पर मुलाकात की। वीडियो शेयर कर एक्टर ने बताया कि पीवी सिंधु को मिले अवॉर्ड्स और ट्रॉफीज देखकर उनके होश उड़ गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीवी सिंधु से एक्टर अनुपम खेर ने की मुलाकात।
  • वायरल हुआ अनुपम खेर और पीवी सिंधु का वीडियो।
  • सिंधु को मिले अवाॅर्ड्स-ट्रॉफीज देखकर उड़े एक्टर के होश।

Anupam Kher Visits PV Sindhu: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में बैडमिंटन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) से उनके घर पर मुलाकात की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Anupam Kher Instagram Handle) पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह पीवी सिंधु के घर का होम टूर ले रहे हैं (Anupam Kher Take A Home Tour Of PV Sindhu's Home)। इस दौरान अनुपम खेर ने पीवी सिंधु को मिले अवाॅर्ड्स और ट्रॉफीज की झलक भी दिखाई जिसे देखने के बाद सबके होश उड़ गए। अनुपम खेर ने इस वीडियो (Anupam Kher Video) में खुद यह बताया है कि पीवी सिंधु की उपलब्धियों को देखकर वह खुद हैरान हैं। बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर कर यह बताया कि उन्हें अनुपम खेर से मिलकर बहुत खुशी हुई।

End of Feed