Anubhav Sinha Father Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। लेकिन हाल ही में फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन हो गया है। अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा ने 95 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी खुद अनुभव सिन्हा ने पोस्ट साझा कर दी है। अनुभव सिन्हा ने पोस्ट में पिता प्रेम गोविंद सिन्हा से जुड़ी बातों को याद किया। वहीं नीना गुप्ता, भूमि पेडनेकर, टिस्का चोपड़ा और दीया मिर्जा सहित कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana देखने के लिए बेताब हैं 'हनुमान अंश' डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बजट पर दिया रिएक्शन
अनुभव सिन्हा की पोस्ट पर तरण आदर्श ने कमेंट किया और लिखा, "ओम शांति।" भूमि पेडनेकर ने लिखा, "मेरी सांत्वना आपके साथ हैं सर।" वहीं दीया मिर्जा, सुशांत सिंह, शूजित सरकार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि अनुभव सिन्हा के पिता का निधन 19 नवंबर की रात 9 बजे हुआ था। वहीं उनका अंतिम संस्कार 20 नवंबर को वर्सोवा स्थित श्मशान गृह में हुआ।
