300 करोड़ी मूवी के लिए गोवा पहुंचे Sunny Deol, शूट करेंगे मेगा एक्शन सीन्स

Sunny Deol shooting Sunny Deol: सनी देओल ने फिल्म एंटनी का मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब वो गोवा के लिए निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि वो यहां पर जबरदस्त एक्शन सीन्वेंस शूट करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म एंटनी का मुंबई शेड्यूल हुआ पूरा
  • सनी देओल निकले गोवा में शूटिंग करने
  • विजय वर्मा होंगे फिल्म एंटनी में विलेन

Sunny Deol shooting Antony: बॉलीवुड के जख्मी शेर सनी देओल ने मार्च के महीने में अपनी एक्शन ड्रामा एंटनी की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू हुआ था, जो पूरा हो चुका है। मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सनी देओल मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद अब गोवा की तरफ रवाना हो चुके हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि सनी पाजी ब्रेक के लिए गोवा रवाना हुए हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में सनी पाजी फिल्म एंटनी के नेक्स्ट शेड्यूल के लिए गोवा निकले हैं, जहां वो एक बिग बजट एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे। सूत्र के अनुसार, डायरेक्टर बालाजी गणेश ने गोवा के लिए एक महीने का एक्शन सीक्वेंस प्लान किया है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Trailer Review: बहन ही नहीं अक्षय कुमार को देखकर भैया भी डर गया...)

Antony की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे Sunny Deol

Antony की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे Sunny Deol (Image Source: TNN/Sunny Deol)

Sunny Deol जल्द शुरू करेंगे Antony का गोवा शेड्यूल (Image Source: TNN/AI)

फिल्म से जुड़े सूत्र ने मिड-डे को बताया है, "फिल्म एंटनी में सनी देओल एक कॉप का रोल प्ले करते दिखेंगे, जो गोवा में फैला एक क्राइम सिंडीकेट एक्सपोज करने की कोशिश करेंगे। क्योंकि कहानी गोवा की है तो ये लाजमी है कि वहां पर कुछ सीन्स शूट होंगे। मेकर्स गोवा में एक महीने लम्बा शेड्यूल करेंगे, जिसमें कई सारे एक्शन सीन्स शूट किए जाएंगे। इनमें से एक एक्शन सीक्वेंस बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा, जिसकी शूटिंग कोस्टल रोड पर होगी।" (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'फटे' कपड़े पहन पहुंचे अक्षय कुमार, किसने किया एक्टर का इतना बुरा हाल?)

एंटनी में विजय वर्मा होंगे विलेन

सनी देओल स्टारर एंटनी में साउथ अदाकारा ज्योतिका का अहम रोल होगा। यह पहला मौका होगा जब वो सनी पाजी के साथ दिखाई देंगी। अगर फिल्म एंटनी के विलेन की बात करें तो मेकर्स ने विजय वर्मा को साइन किया है। विजय वर्मा इस दौर के दमदार एक्टर हैं, जिनकी दुनिया दीवानी है। वो एंटनी में सनी देओल के साथ दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे।

End of Feed