Animal Team : संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म को रिलीज होने में महज दो दिन बचे हैं वहीं एनिमल की पूरी टीम उत्साह के साथ फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। बीती रात पूरी टीम हैदराबाद में फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में धूम मचाती नजर आई है। इस इवेंट की फोटो और वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है। हाल ही में एक फैन ने एनिमल की पूरी टीम की फोटो शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर मस्ती भरे अंदाज में फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।
कल रात हैदराबाद में एनिमल की पूरी टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची । जहां पूरी टीम मस्ती भरे अंदाज में नजर आई, हाल ही में ट्विटर पर एक प्रशंसक में हैदराबाद में एनिमल प्रमोशन से एक आकर्षक स्नैपशॉट साझा किया, जो पर्दे के पीछे की झलक पेश करता है। फोटो में, टीम एक वैनिटी वैन के अंदर बैठी हुई दिखाई दे रही है, जिसमें सभी मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में मुख्य कलाकार, रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) पीले रंग की जैकेट पहने हुए और हंसते हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ( Sandeep Reddy Vanga) को गले लगा रहे हैं। बॉबी देओल ( Bobby Deol) और निर्माता भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा इस पल के सार को कैद करते हुए फोटो में दिखाई दे रहे हैं । वहीं अनिल कपूर( Anil Kapoor0 सबकी गोद में लेटे हुए हैं जो बेहद मस्ती भरा लग रहा है।
फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद में कल एनिमल की पूरी टीम पहुची थीं उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक एसएस राजामौली भी आए थे। एनिमल कि टीम को शहर में देखकर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसे काबू करना मुश्किल हो गया था।
