Sandeep Reddy Vanga on Dhurandhar Movie: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिला। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बीच अब फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने रणवीर सिंह की मूवी का रिव्यू किया है। तो चलिए जानते हैं संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।
Image Source: IMDb
संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बात
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह संदीप रेड्डी वांगा का एक ट्वीट है, जिसमें वो फिल्म की खूब तारीफ करते नजर आए। संदीप रेड्डी वांगा ने ट्वीट करते हुए लिखा 'एक ऐसे आदमी की तरह बनी है जो ज्यादा बोलता नहीं, लेकिन मर्दाना रीढ़ रखता है। धुरंधर टाइटल बिल्कुल फिट बैठता है क्योंकि फिल्म पूरी दबदबे और तीखे अंदाज में आगे बढ़ती है। सब कुछ बहुत साफ और बिना किसी कन्फ्यूजन के दिखाया गया है। म्यूजिक, परफॉर्मेंस, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन सबसे ऊपर हैं।' इसके आगे उन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की तारीफ की। संदीप रेड्डी वांगा की ये एक्स पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। संदीप रेड्डी वांगा की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।
संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण का विवाद
संदीप रेड्डी वांगा इस पोस्ट के अलावा अपने और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच हुए विवाद को लेकर भी खबरों में रहते हैं। संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच प्रभास (Prabhas) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसकी वजह वर्किंग आवर्स रही थी। संदीप रेड्डी वांगा के ट्वीट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
