Sunita Kapoor Birthday Party Inside Photos: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने कल यानी 25 मार्च को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट। इस मौके पर सुनीता कपूर को कई बॉलीवुड स्टार्स ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुनीता कपूर के लिए उनके पति अनिल कपूर ने एक खास नोट लिखा जो खूब वायरल हुआ। इन सब के बाद रात को सुनीता कपूर की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में रवीना टंडन समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। अब इस पार्टी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रखी है। तो चलिए जानते हैं सुनीता कपूर की इस बर्थडे पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ और किन स्टार्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सुनीता कपूर के बर्थडे की इनसाइड फोटोज हुईं वायरल
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के बर्थडे के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में रवीना टंडन, महीप कपूर, चंकी पांडे, संजय कपूर, और अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए। सुनीता कपूर की बर्थडे पार्टी में सभी स्टार्स ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रवीना टंडन का पार्टी लुक भी आते ही छा गया। अनुपम खेर और चंकी पांडे ने एक बार फिर अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के पार्टी लुक को देखने के बाद लोग मोहित हो गए। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
अनिल कपूर ने लुटाया था खूब प्यार
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर के बर्थडे पर जो नोट शेयर किया था, उसमें खूब प्यार लुटाया था। इस नोट में उन्होंने लिखा था कि तुम मेरी लाइफ का हर दिन कमाल का बनाती हो, तुम हमारे घर की जान हो, हर सफलता के पीछे की ताकत हो। अनिल कपूर का ये नोट खूब वायरल हो रहा है।
