हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म में हुई अनिल कपूर की धांसू एंट्री !! पुलिस ऑफिसर का होगा किरदार

Anil Kapoor to Star in Harshvardhan Rane's Movie: मशहूर निर्माता-निर्देशक मिलाप जावेरी ने 'एक दीवाने की दीवानियत' की अपार सफलता देखने के बाद हर्षवर्धन राणे संग एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी में 90 के दशक के शानदार अभिनेता अनिल कपूर की एंट्री होती नजर आ रही है।

Anil Kapoor to Star in Harshvardhan Rane's Movie: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी एक्टिंग को दर्शकों के बीच कई बार प्रूफ कर चुके हैं। मिलाप जावेरी की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे ने शानदार काम किया था। इस मूवी की जबरदस्त सफलता के बाद मिलाप जावेरी ने एक और नए प्रोजेक्ट के लिए हर्षवर्धन राणे के साथ हाथ मिलाया। एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी दूसरी बार साथ में काम करने जा रही है। मेकर्स ने इस मूवी की शूटिंग को शुरू करने के लिए मई का महिना चुना है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही है कि हर्षवर्धन राणे की इस नई मूवी में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की चकरघिन्नी बना देंगी सलमान खान की ये 6 फिल्में, भाईजान का दबदबा होगा कायम)

Anil Kapoor to Star in Harshvardhan Rane's Movie

Pic Credit: Instagram

अनिल कपूर को मिली हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म

वैरायटी इंडिया के मुताबिक निर्माताओं ने हर्षवर्धन राणे की इस मूवी के लिए अब अनिल कपूर को कास्ट करने का मन बनाया है। इस मूवी में अनिल कपूर को एक पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अनिल कपूर के अलावा फिल्म में आकांक्षा शर्मा भी दिखाई देंगी। खास बात यह है कि अनिल कपूर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी परफ़ॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। (इसे भी पढ़ें: सोनम-आनंद ने दूसरे बेटे का किया स्वागत, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

सफल रही थी 'एक दीवाने की दीवानियत'

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' बीते साल रिलीज हुई थी। महज 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म दुनिया भर में 110 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी। फिल्म शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

End of Feed