Shah Rukh Khan से डर गए Shakti Shalini के मेकर्स, बदल गई रिलीज डेट?

शाहरुख खान की 'किंग' से टक्कर के बीच 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट को लेकर चर्चा तेज है। 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म को 2027 तक टालने की खबरों पर विषाल जेठवा ने प्रतिक्रिया दी।

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'किंग' से टक्कर की खबरों के बीच अनीत पड्डा और विषाल जेठवा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की यह फिल्म फिलहाल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, चर्चा है कि 'किंग' से क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज 2027 तक टाली जा सकती है। इसी बीच विषाल जेठवा ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Times Now Amazing Indians Awards 2026: लाखों युवाओं तक पहुंची Raj Shamani की आवाज, मिला खास सम्मान)

akshay kumar (6)

क्या बदल जाएगी 'शक्ति शालिनी' की रिलीज (pic credit-instagram)

क्या बदल जाएगी 'शक्ति शालिनी' की रिलीज

FICCI FRAMES 2026 में द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान विषाल जेठवा से इसी बारे में सवाल किया गया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसी खबरें सुनी हैं, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि फिल्म की रिलीज डेट बदली जा रही है या नहीं। उन्होंने इस सवाल पर हंसते हुए कोई पक्की जानकारी देने से इनकार कर दिया। फिलहाल 'शक्ति शालिनी' की आधिकारिक रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 ही है। जब तक मेकर्स की तरफ से कोई नया ऐलान नहीं होता, फिल्म के टलने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म के लिए विषाल जेठवा अपने लुक और शरीर पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने रोल के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। हालांकि, उनके किरदार के बारे में मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आने दी है।

End of Feed