'मुझे भी आप सिखाओ...' ईथा का टीजर देखकर Shraddha Kapoor की फैन हुईं Aneet Padda

Aneet Padda loves Shraddha Kapoor Kapoor Acting: ईथा का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें श्रद्धा कपूर जबरदस्त लग रही है। अब अनीत पड्डा ने ईथा के टीजर पर रिएक्ट किया है।

Aneet Padda loves Shraddha Kapoor Kapoor Acting: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'ईथा' (Eetha) का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस टीजर में श्रद्धा कपूर को देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। इस बीच सैयारा मूवी से फेमस हुई एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अनीत ने श्रद्धा कपूर की दिल खोलकर तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Eetha First look: सुपर से ऊपर लगीं Shraddha Kapoor, लोग बोले- 'मूवी पक्का हिट होगी...')

aneet padda react to eetha

श्रद्धा कपूर की तारीफ में अनीत ने पढ़ें कसीदे (Pic credit-instagram)

श्रद्धा कपूर की तारीफ में अनीत ने पढ़ें कसीदे (Pic credit-instagram)

श्रद्धा कपूर की तारीफ में अनीत ने पढ़ें कसीदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईथा' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अब श्रद्धा कपूर के इस टीजर की तारीफ अनीत पड्डा ने भी की है। साल 2025 की फिल्म 'सैयारा' से पहचान बनाने वाली अनीत ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा के अभिनय की जमकर सराहना की। उन्होंने श्रद्धा को टैग करते हुए लिखा, 'मुझे भी आपका यह अंदाज सिखाइए। आप हमेशा की तरह दमदार वापसी कर रही हैं। मैडॉक फिल्म्स, यह फिल्म शानदार लग रही है। मैं इसे देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।' बता दें कि श्रद्धा कपूर और अनीत पड्डा दोनों ही मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं। अनीत जल्द ही फिल्म 'शक्ति शालिनी' से इस यूनिवर्स में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, विनीत कुमार सिंह, विशाल जेठवा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

End of Feed