Shakti Shalini से आउट हुआ अनीत पड्डा का धांसू लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Aneet Padda Film Shakti Shalini: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी। पहले तो लोगों ने इस रिपोर्ट को गलत बताया था। इस बीच मेकर्स ने ये पक्का कर दिया है कि फिल्म शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा ही बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। इस मूवी का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है।

Aneet Padda Film Shakti Shalini: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रिलीज हुई, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इस मूवी में अनीत ने बता दिया कि वो आगे चलकर बॉलीवुड पर राज करने वाली है। कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आई थी कि अनीत पड्डा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने भी अनीत पड्डा के नाम पर मुहर लगा दी है। फिल्म शक्ति शालिनी का धांसू लुक एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

shakti shalini

pic credit- twitter

फिल्म शक्ति शालिनी का पहला लुक हुआ आउट

अनीत पड्डा ने मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' के लिए आधिकारिक रूप से साइन कर लिया है। वो इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा देखने गए दर्शकों की खुशियां दोगुनी हो गई है क्योंकि इसी दौरान उन्हें शक्ति शालिनी के बारे में पता चला। मेकर्स ने बताया कि अनीत पड्डा इस फिल्म में लीड रोल करेंगी, जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी। अनीत की 'शक्ति शालिनी' में पक्की एंट्री होने से लोग गदगद हो गए हैं सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। नेटिजन्स का अनुमान है कि अनीत थामा के एंड-क्रेडिट सीन में शक्ति शालिनी के किरदार में दिखीं। एक महीने ये पहले खबर थी कि अनीत ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कियारा आडवाणी की जगह ली है। पहले कियारा इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं। उनके हटने के बाद मेकर्स ने अनीत को चुना। शुरुआत में जब अनीत के शामिल होने की खबरें आईं, तो मैडॉक फिल्म्स ने इन बातों को खारिज कर दिया था।

End of Feed