बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के साथ-साथ लव अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के कई रूमर्ड कपल सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी में एक नाम है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का भी है। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को कई इवेंट में साथ देखा गया था जिसके बाद अफेयर की खबरें चलने लगी थीं। इसके बाद रूमर्ड कपल विदेश में साथ घूमता भी नजर आया था। बताया जा रहा था अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सब के बीच फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: पहली बार आर माधवन और अनन्या पांडे संग आएंगे नजर
अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप?
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की शादी की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अनन्या पांडे ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप को लेकर खबरें चलने लगी है। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि 'उसने खाली इसलिए छोड़ा है ताकि सबक सिखा सके। अगर वो सच में आपका होगा तो वापस जरूर लौटकर जरूर आएगा।' अनन्या पांडे की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट को आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि अनन्या पांडे ने ये पोस्ट आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद शेयर किया है।
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे ने कभी नहीं दिया रिएक्शन
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के अफेयर की खबर करण जौहर की दीवाली पार्टी से शुरू हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। साथ ही साथ ब्रेकअप को लेकर भी रूमर्ड कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।
