Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ। प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। तीनों दिनों तक चले इस प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में आमिर खान, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan), अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे शामिल हुए। इस फंक्शन में अमेरिकन सिंगर एकॉन (Akon) ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। एकॉन को स्टेज पर शाहरुख और सलमान ने ज्वाइन किया।
shah rukh- salman dance with akon (credit pic: Instagram)
रिहाना के बाद एकॉन की परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। एकॉन ने शाहरुख की फिल्म रावन का सॉन्ग 'छम्मक छल्लो' गाया। 'छम्मक छल्लो' गाने पर शाहरुख और सलमान ने साथ में डांस किया। वीडियो में एकॉन के साथ सुखविंदर, सलमान और शाहरुख साथ में परफॉर्म करते नजर आए। शाहरुख ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, सलमान कैजुअल आउटफिट में नजर आए।
शाहरुख-सलमान ने किया छम्मक-छल्लो पर डांस
शाहरुख ने प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन अपनी पत्नी गौरी खान के साथ डांस किया। शाहरुख ने गौरी के साथ वीर जारा के गाने मैं यहां हूं पर रोमांटिक डांस किया। शाहरुख और गौरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
