Amy Jackson Transformation Shocked Fans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भारतीय फिल्मों में तो पहचान बनाई ही, वहीं इन दिनों वह हॉलीवुड में हाथ आजमा रही हैं। एमी जैक्सन (Amy Jackson) सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में भी रहती हैं। लेकिन हाल ही में एमी जैक्सन अपने ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उनका नया लुक देख फैंस भी हैरान रह गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने नए लुक से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की थीं, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गईं। एमी जैक्सन का नया लुक देख फैंस भी अपना माथा पकड़े नजर आए। कुछ यूजर्स ने जहां उन्हें 'ओपनहाइमर वुमन वर्जन' बताया तो कुछ ने उनके नए लुक के लिए उन्हें जमकर ताना मारा। एक यूजर ने एमी जैक्सन के नए लुक पर तंज कसते हुए लिखा, "पहले कितनी सुंदर लगती थी बिल्कुल गुड़िया जैसी। अब ये क्या ही लग रही है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुमने सच में अपनी नेचुरल ब्यूटी बर्बाद कर ली।"
एमी जैक्सन (Amy Jackson) के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर तंज कसने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने एमी जैक्सन की तुलना किलियन मर्फी से की और लिखा, "आया रे आया, किलियन मर्फी आया।" वहीं दूसरे यूजर ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, "जब से होसाना में इन्हें देखा था तब से ही इनपर क्रश था। लेकिन अब नहीं।"
इन बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुकी हैं एमी जैक्सन
बता दें कि एमी जैक्सन ने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'आई', 'रोबोट 2.0', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'एक दीवाना था' में नजर आ चुकी हैं।
