Amitabh Bachchan के बंगले जलसा पर छिड़ गई है महाभारत, भाभी रमोला बच्चन ने उठाया सवाल

अमिताभ बच्चन का आइकॉनिक बंगला जलसा विवादों में फंसता दिखाई दे रहा है क्योंकि उनकी भाई रमोला ने इसको लेकर हुई गिफ्ट डीड को गलत बताया है और अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सालों से ये कोशिश करते रहे हैं कि वो विवादों से जितना दूर रह सकते हैं, उतना दूर रहें लेकिन ऐसा लग रहा है कि इंडस्ट्री का मोस्ट नॉन-कंट्रोवर्सियल एक्टर अपने परिवार की वजह से विवादों में फंस जाएगा। अब ये तो आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन सालों से जलसा नाम के बंगले में रह रहे हैं, जिससे वो फैंस को दर्शन भी देते हैं। ये बंगला सिनेमाप्रेमियों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि ये बंगला अब विवादों की धुरी बनता दिखाई दे रहा है। असल में अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला ने 1993 में हुई जलसा गिफ्ट डीड को चुनौती दे डाली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff पर हुए जानलेवा हमले पर पिता जैकी श्रॉफ ने बंद रखी जुबान, यूं दिया फर्स्ट रिएक्शन

Amitabh Bachchan के बंगले जलसा पर छिड़ गई है महाभारत, भाभी रमोला बच्चन ने उठाया सवाल

Amitabh Bachchan के बंगले जलसा पर छिड़ गई है महाभारत, भाभी रमोला बच्चन ने उठाया सवाल

Ramola Bachchan ने दी Jalsa Gift Deed को चुनौती, दर्ज कराई शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने साल 1993 में हुई जलसा गिफ्ट डीड पर सवाल खड़ा किया है। रमोला बच्चन पिछले 7 महीनों से रजिस्ट्रेशन अथॉरिटीज को अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं। रमोला ने दावा किया है कि साल 1993 में एक गिफ्ट डीड के जरिए जलसा बंगले का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम ट्रांसफर किया गया, जो उनके नाम था। जब ये गिफ्ट डीड की गई तब इसकी जानकारी रमोला बच्चन को नहीं दी गई। रमोला ने दावा किया है कि गिफ्ट डीड एक सादे कागज पर तैयार की गई थी और स्टांप ड्यूटी भी नहीं चुकाई गई है। रमोला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जहां कपोल हाउसिंग सोसायटी में जलसा जया बच्चन के नाम है तो वहीं पर सरकारी प्रॉपर्टी कार्ड पर अभी भी उनका ही नाम है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

End of Feed