बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। उन्हें दिल की बात बतानी हो या फिर जिंदगी के उन दर्दों को बयां करना हो, जिन्हें वो किसी को सुना नहीं पाते हैं... बिग बी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ सबकुछ शेयर करते हैं। अब उनके ताजा सोशल मीडिया पोस्ट को ही ले लीजिए, जिसमें उन्होंने ईरान में बने 134 साल पुराने हिन्दू मंदिर की झलक शेयर की है। बिग बी के इस पोस्ट पर हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं और कई लोग इस पर लाइक्स की बरसात कर चुके हैं। कुछ फैंस बिग बी को "थैंक यू" भी बोल रहे हैं क्योंकि उन्होंने इतिहास का एक ऐसा पन्ना खोल दिया है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। (इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका)
Amitabh Bachchan ने दिखाया ईरान में बना 134 साल पुराना भगवान विष्णु मंदर
Amitabh Bahchcan ने दिखाया Iran में बना 134 साल पुराना मंदिर
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने ईरान में बने 134 साल पुराने हिन्दू विष्णु मंदिर की झलक दिखाई है। भगवान विष्णु का ये मंदिर ईरान के अब्बास बंदर शहर में बना है। इस पोस्ट के जरिए बिग बी ने भारत-ईरान के रिश्तों को समझाने की कोशिश की है कि वो कितने पुराने हैं। (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy तलाक के ऐलान के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार हुईं स्पॉट)
बिग बी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "ये प्राचीन हिन्दू विष्णु मंदिर ईरान के अब्बास बंदर में मौजूद है, जिसे 1892 में बनाया गया था। ये उन भारतीय बिजनेसमैन के लिए बनवाया गया था जो ईरान में काम करते थे। वीडियो में जो गाना बज रहा है वो पर्शियन भाषा में है।"
Big B के फैन हुए इंस्टाग्राम यूजर्स
बिग बी ने जो वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, उस पर अब तक हजारों लोग रिएक्ट कर चुके हैं। इस वीडियो के नीचे फैंस लगातार कमेंट करके बिग बी की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इतिहास के उस पन्ने को खोल दिया है, जो कहीं दब गया था। फैंस का कहना है कि हमारे देश के सेलेब्स को ऐसी ऐतिहासिक चीजें शेयर करते रहना चाहिए ताकि लोगों को अपने देश और धर्म पर गर्व करने का मौका मिलता रहे।
