Alpha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ऐल्फा (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म ऐल्फा का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ऐल्फा के टीजर में आलिया भट्ट खतरनाक किलर के अवतार में नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर ऐल्फा का टीजर ट्रेंड कर रहा है। सभी लोग ऐल्फा के टीजर के टीजर पर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने ऐल्फा के टीजर की दिल खोलकर तारीफ की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-अल्फा फिल्म टीजर X रिएक्शन: आलिया भट्ट के एक्शन सीन्स देख फटी रह गई लोगों की आंखें, बॉबी देओल के अंदाज ने खींचा ध्यान)
Alpha के टीजर को देखकर गदगद हुए अमिताभ बच्चन (पिक क्रेडिट-अल्फा मूवी/इंस्टाग्राम)
अल्फा के टीजर को देखकर गदगद हो गए अमिताभ बच्चन
यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज कर दिया। फिल्म के इस टीजर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी समर्थन मिला है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए आलिया भट्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी आलिया को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।" यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने आलिया की तारीफ की हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर आलिया के अभिनय की सराहना कर चुके हैं। वहीं, 'अल्फा' के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
कब रिलीज होगी अल्फा
बताते चलें कि टीजर में मुख्य रूप से बॉबी देओल और आलिया भट्ट नजर आते हैं। इसमें दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार बचपन से ही आलिया के किरदार को एक खतरनाक एजेंट बनने की ट्रेनिंग देता है। टीजर में वह आलिया को उसके 18वें जन्मदिन पर पहला मिशन पूरा करने के लिए कहते हुए दिखाई देता है। हालांकि, कई फैंस इस बात से हैरान हैं कि फिल्म की दूसरी मुख्य अभिनेत्री शरवरी टीजर में नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब शरवरी फिल्म का अहम हिस्सा हैं तो उन्हें टीजर में क्यों नहीं दिखाया गया। बता दें कि 'अल्फा' यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म है। ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
