'डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं', एक साथ 10-15 फिल्मों में काम करने पर Amitabh Bachchan का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 3, 2026, 04:15 PM IST

Amitabh Bachchan on Bollywood Career: अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि आखिर वो एक साथ 10-15 फिल्मों में काम क्यों किया करते थे।

Amitabh Bachchan on Bollywood Career: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते नजर आते हैं। इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग सामने आया है। इस बार कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 Ad) फेम अमिताभ बच्चन ने अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इसमें उस समय को याद करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब वो एक साथ 10 से 15 फिल्मों में काम कर रहे थे। इसकी वजह शोहरत या ज्यादा कमाई नहीं थी। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने इसकी क्या वजह बताई है।

Amitabh Bachchan on Bollywood Career

करियर को लेकर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी (Image Source: IMDB/ Chat GPT)

अमिताभ बच्चन ने की नए स्टार्स की तारीफ

एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी अमिताभ बच्चन का अभी हाल ही में सामने आया ब्लॉग है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में करियर के शुरुआती दौर को लेकर अपनी बात रखी है। अमिताभ बच्चन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि आज के समय में फिल्मों में 'प्रेप'का कितना बड़ा महत्व हो गया है। उन्होंने कहा, 'हमारे दौर में 'प्रेप' जैसा कोई शब्द ही नहीं था। आज हर एक्टर अपने किरदार को समझने, उसके लुक, स्टाइल और सोच पर पहले से काफी मेहनत करता है। मैं देखता हूं कि आज के एक्टर अपने रोल में ढलने के लिए कितनी लगन और मेहनत करते हैं। ये वाकई काबिल-ए-तारीफ है।'

End of Feed