बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस से मिले Amitabh Bachchan, पिता की सुरक्षा पर नजर रखते दिखे Abhishek

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2026, 09:36 PM IST

Amitabh Bachchan Bulletproof Box Viral Video: अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस बार भी अपने फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार जलसा के बाहर का नजारा बदला हुआ था। सुरक्षा के खास इंतजाम दिखे।

Amitabh Bachchan Bulletproof Box Viral Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले कई दशकों से हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते आ रहे हैं। इस खास मौके पर मुंबई और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं। अमिताभ भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते और हाथ जोड़कर या हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं। लेकिन इस बार उनके घर के बाहर जुटी भीड़ के बीच कुछ ऐसा नजर आया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी मौजूद थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन अपनी सुरक्षा को लेकर भी सर्तक नजर आए।

Amitabh Bachchan Bulletproof Box Viral Video (1)

टाइगर श्रॉफ पर हमला होते ही सतर्क हुए अमिताभ बच्चन, बुलेटप्रूफ बॉक्स में की फैंस से मुलाकात (Image Source: Zoom)

बुलेटप्रूफ शीशे के बॉक्स में आए बाहर

एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अमिताभ बच्चन का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन एकदम अलग ही अंदाज में नजर आए। अमिताभ बच्चन एक सुरक्षा के लिए बनाए गए कांच के केबिन के अंदर खड़े नजर आए। आमतौर पर उनके आसपास ऐसा कोई सुरक्षा घेरा नहीं होता। कड़ी सुरक्षा के बीच भी बच्चन ने फैंस से किया अपना वादा पूरा किया। बुलेटप्रूफ शीशे के बॉक्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अमिताभ बच्चन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed