Piyush Pandey Last Rites: विज्ञापन जगत के जाने-माने नाम पियूष पांडे (Piyush Pandey) का निधन 24 अक्टूबर को 73 साल की उम्र में हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे है। पियूष पांडे को याद करते हुए लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आए। अभी हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट की थी, जिसमें सुपरस्टार काफी इमोशनल नजर आए थे। अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) पियूष पांडे का अंतिम दर्शन पहुंचे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Image Source: Varinder Chawla
पियूष पांडे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ-अभिषेक
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन विज्ञापन की दुनिया के किंग पियूष पांडे के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन काफी भावुक नजर आए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा और भी सितारे पियूष पांडे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए दिखे।
काफी समय के बाद साथ नजर आए अमिताभ-अभिषेक
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन काफी समय के बाद साथ दिखाई दिए। अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन को 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनकी मां जया बच्चन (Jaya Bachchan) साथ नजर आई थीं। अभिषेक बच्चन को ये अवॉर्ड फिल्म आई वांट टू टॉक के लिए मिला था। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
