Aishwarya Abhishesk divorce rumours sparks again: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के परिवार को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार कई तरह की बातें बन रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन की पारिवारिक जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीती रात अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रिकिन यादव के वेडिंग रिसेप्शन पहुंचे थे, जहां से सामने आई उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के वायरल होने की वजह ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, जो बच्चन परिवार के साथ इस वेडिंग रिसेप्शन में शामिल नहीं हुईं। ऐश्वर्या को तस्वीर से नदारत देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी वाकई खराब हो चुकी है?
क्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय में हो चुका है ग्रे डिवोर्स
जब से रिकिन यादव के वेडिंग रिसेप्शन से बच्चन परिवार की तस्वीर सामने आई है, तब से ही लोग यह बोल रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्रे डिवोर्स को लेकर जो खबरें मीडिया में आई थीं, वो वाकई सच हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ किसी भी पारिवारिक फंक्शन में शामिल क्यों नहीं होती हैं? एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'एक बार फिर से अभिषेक-ऐश ने सबूत दे ही दिया है कि दोनों के बीच ग्रे डिवोर्स हो चुका है।' तो वहीं दूसरे ने कमेंट में लिखा है, 'ऐश्वर्या कभी भी बच्चन परिवार के साथ क्यों दिखाई नहीं देती है? क्या ये इशारा समझने के लिए काफी नहीं है कि वो अभिषेक से दूर हो चुकी हैं?'
अभिषेक-ऐश को लेकर अफवाह फैलाने वालों को फटकार चुके हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अपने ब्लॉग में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के डिवोर्स की अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई थी और कहा था कि ऐसी खबरें फैलाने से पहले परिवार से बात करना चाहिए। बिग बी अपने ब्लॉग में काफी नाराज हुए थे और उन्होंने लोगों से कहा था कि अगर उनके परिवार के बारे में बातें की जाएंगी तो वो चुप नहीं बैठेंगे।
