बॉलीवुड

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे संग बनेगी Mawra Hocane की जोड़ी, निर्माताओं ने एक्ट्रेस को दिया बड़ा ऑफर

Mawra Hocane in Sanam Teri Kasam 2: 'सनम तेरी कसम' की रि-रिलीज के बाद से इसके सीक्वल को बनाने की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) का हिस्सा होने का बड़ा इशारा दिया है।

Image

Mawra Hocane in Sanam Teri Kasam 2

Mawra Hocane in Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस मावरा होकेन की जोड़ी को फिल्म 'सनम तेरी कसम' में देखा गया था। यह मूवी जब पहली बार रिलीज हुई तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। मेकर्स ने 'सनम तेरी कसम' को एक बार फिर री-रिलीज किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की। री-रिलीज के बाद 'सनम तेरी कसम' को मिली सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल को बनाने का फैसला किया है। अफवाहें थी कि 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) में मावरा होकेन नजर नहीं आएंगी। अब इन खबरों पर मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने बताया कि निर्माताओं ने सीक्वल के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया।

'सनम तेरी कसम 2' में हुई मावरा होकेन की एंट्री?

मिड-डे के साथ हुई बातचीत में मावरा होकेन ने 'सनम तेरी कसम 2' को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'प्रोड्यूसर ने दूसरे पार्ट के लिए मुझसे बात की थी। मैंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है और यह मेरे इनबॉक्स में है।' मावरा की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि वो सीक्वल ना करने के पक्ष में बिलकुल नहीं है। वहीं दूसरी ओर 'सनम तेरी कसम 2' के सीक्वल में मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'सनम तेरी कसम 2' को मेकर्स साल 2026 के वैलेंटाइन डे पर रिलीज करेंगे। फिलहाल यह मूवी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। लोगों की दूसरे पार्ट से काफी उम्मीदें हैं। यह भी सुनने में आया था कि इस सीक्वल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक धांसू कैमियो करते दिखाई देंगे। अब देखना यह है कि 'सनम तेरी कसम 2' को मेकर्स कब बनाना शुरू करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article