Amitabh Bachchan ने बेटे अभिषेक संग शेयर की फोटो, बोले- पिता-पुत्र की जोड़ी जल्द पर्दे पर आवे...

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए फिर से पर्दे पर आ रही हैं। दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बिग बी ने बेटे अभिषेक के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है। फोटो में दोनों साथ में रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अभिषेक के साथ फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों वर्किंग स्टूडियो में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हेडफोन लगाए हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ और अभिषेक की फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस बाप-बेटे के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed