बॉलीवुड

Tu Jhoothi Main Makkaar में रणबीर कपूर को कास्ट करने से लव रंजन से खफा है Kartik Aaryan! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में है। एक्टर की फिल्म के रिलीज का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में निर्देशक लव रंजन को लेकर बात की। एक्टर से पूछा गया कि लव रंजन ने तू झूठी मैं मक्कार में आपकी जगह रणबीर कपूर को कास्ट किया गया। क्या इसके बाद भी आपके और उनके बीच पहले जैसे रिश्ते हैं।

Image

Kartik Aaryan (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के प्रमोशन में बिजी है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में एक्टर अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस महीने 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है। एक्टर से पूछा गया कि आपने लव रंजन के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कर में आपकी जगह रणबीर सिंह को कास्ट किया। क्या इस वजह से आपके और लव रंजन के रिश्ते में कोई बदलाव आया है।

क्या रणबीर को लेने से लव रंजन से खफा है कार्तिक

एक्टर ने कहा मुझे लव रंजन ने इसके बारे में बताया था और मैं उनके फैसले की इज्जत करता हूं। एक्टर ने आगे कहा, एक डायरेक्टर सभी फिल्मों में एक ही एक्टर को कास्ट नहीं कर सकता है। इस वजह से मेरे और उनके रिलेशन में कोई फर्क नहीं आया है। लव रंजन अपनी टीम को लेकर काफी पॉजेस्वि है। मैं उनके साथ जल्द काम करूंगा।

लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से कार्तिक ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका मोनोलॉग काफी फेमस हुआ था। इसके बाद दोनों ने सोनू के टीटू की स्वीटी में काम किया था। इस फिल्म ने एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया। कार्तिक लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो रोल में नजर आए थे। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article