गोविंदा के तलाक की अफवाहों के बीच बेटे यशवर्धन ने इस हसीना संग लगाए ठुमके!! अखियों से गोली मारे पर वायरल हुआ वीडियो

Yashvardhan Danced In Akhiyon Se Goli Maare: गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। लंब से ऐसा कहा जा रहा है कि गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक ले सकते हैं। इसी बीच गोविंदा के बेटे यशवर्धन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक हसीना के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Yashvardhan Danced In Akhiyon Se Goli Maare: गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों से ऐसा कहा जा रहा है कि गोविंदा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और वो कभी-भी अपनी पत्नी से तलाक ले सकते हैं। अभी तक एक्टर ने इस अफवाहों पर विराम नहीं लगाया है। इसी बीच गोविंदा के बेटे यशवर्धन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक हसीना के साथ ठुमका लगाते हुए नजर रहे हैं।

Yashvardhan Danced

Yashvardhan Danced

बता दें ये हसीना और कोई नहीं बल्कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी है। इस वीडियो में दोनों अखियों से गोली मारे पर डांस करते हुए नजर आ रहे है, जिसे देखने के बाद फैंस को गोविंदा और रवीना टंडन की याद आ रही है। इस वीडियो को रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आज गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अपना जन्मदिन मना रहे, जिस कारण राशा ने बधाई देते हुए ये वीडियो शेयर किया है। राशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी और पार्टी में दोनों के डांस का एक अनदेखा वीडियो शेयर करते हुए यशवर्धन को जन्मदिन की बधाई दी है। इस डांस वीडियो में यशवर्धन ने हुडी पहन रखी है जबकि राशा शर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में राशा और यशवर्धन अखियों से गोली मारे (2002) के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed