Sunny Deol के साथ सोशल मीडिया पर हुआ खेला! पान मसाला एड का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Sunny Deol Video: बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों सुर्खियों में हैं। पान मसाला प्रमोट न करने के बयान के बाद उनका एक पुराना विज्ञापन वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।

बॉलीवुड के स्टार एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) रिलीज हुई, जिसे लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बीते दिनों सनी देओल ने कहा था कि वो कभी पान मसाला प्रमोट नहीं करेंगे। इस बीच सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में जाने से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Kunickaa Sadanand, भड़कते हुए दिया मुंहतोड़ जवाब)

sunny deol p

सनी देओल का पुराना वीडियो वायरल (pic credit-twitter)

सनी देओल का पुराना वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने कभी पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया और आगे भी ऐसा नहीं करेंगे। उनका कहना था कि पान मसाला का प्रचार करना उनकी सोच और अंतरात्मा के खिलाफ है। सनी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने सनी देओल का एक पुराना विज्ञापन खोज निकाला है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में सनी देओल के साथ अभिनेता रवि किशन और विजय राज भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी दो महिलाओं के साथ एक पान की दुकान पर पहुंचते हैं। दोनों महिलाएं मीठा पान मांगती हैं। इसके बाद सनी भी मीठा पान खाते हुए दिखाई देते हैं। विज्ञापन में जिस पान मसाला की पैकेजिंग दिखाई गई है, उस पर सनी देओल की तस्वीर भी नजर आती है। हालांकि, पैकेट पर साफ तौर पर 'नो टोबैको' और 'नो निकोटीन' लिखा हुआ है। सनी का यह पुराना विज्ञापन अब उनके हालिया बयान के बाद चर्चा में आ गया है।

End of Feed