मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी चामुंडा में नजर आएंगी आलिया भट्ट? अमर कौशिक ने बताया सच

Amar Kaushik on Film Chamunda: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म चामुंडा को लेकर सभी लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि इस मूवी में आलिया भट्ट बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। इस बारे में अब अमर कौशिक ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Amar Kaushik on Film Chamunda: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म थामा हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म को अमर कौशिक और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के साथ ही मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म के लीड एक्ट्रेस का भी ऐलान किया। सैयारा से फेमस हुई एक्ट्रेस आनीत पड्डा इस यूनिवर्स में नई एंट्री हैं और वे फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी। इस बीच डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्म शक्ति शालिनी और चामुंडा को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि फिल्म चामुंडा में कौन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

alia bhatt

pic credit- alia bhatt/amar kaushik (instagram

अमर कौशिक ने अनीत पड्डा के बारे में कही ये बात

दरअसल, फिल्म शक्ति शालिनी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। जब से ये खबर सामने आई है कि इस मूवी में अनीत पड्डा नजर आएंगी तब से ही लोग क्रेजी हो गए हैं। इस बीच डायरेक्टर अमर कौशिक ने 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में अनीत को कास्ट करने के बारे में बात की है। आनीत को फिल्म के साथ-साथ टैगलाइन भी लॉन्च किया गया , 'द प्रोटेक्टर। द डिस्ट्रॉयर। द मदर ऑफ ऑल।' इस बारे में अमर ने कहा, 'इस बारे में मैं उतना ही बताऊंगा जितना टैगलाइन में लिखा है। टैगलाइन में जो है, वो फिल्म में भी है। हम उस किरदार के लिए किसी यंग लड़की को चाहते थे, जिसके पास कोई बैगेज न हो। लिखते-लिखते ये किरदार ऐसा बन गया। वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। सिर्फ सैयारा ही नहीं, उसके अलावा भी उनका काम देखा है। स्क्रीन टेस्ट और रीडिंग में उन्होंने चीजें बहुत अच्छे से पकड़ लीं। हमने मुंज्या में अभय वर्मा को लिया था, जो उस वक्त बिल्कुल नए थे। लेकिन वो किरदार में फिट हो गए, इसलिए हमने उन्हें रख लिया। ये हमारा तरीका है।'

End of Feed