अल्फा फिल्म टीज़र X रिएक्शन: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म अल्फा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म फिल्म अल्फा से एक्ट्रेस आलिया भट्ट का लुक वायरल हुआ था। अब इन सब के बीच फिल्म अल्फा का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज होते ही छा गया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म अल्फा का टीजर देखने के बाद अब लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं, तो चलिए जानते हैं लोग इसको लेकर क्या बोल रहे हैं।
फिल्म अल्फा के टीजर पर यूजर्स का रिएक्शन (Image Source: Alpha Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Alpha Teaser: Alia Bhatt का 'किलर' लुक देख उड़ जाएगी नींद, इस दिन रिलीज होगा टीजर
यूजर्स को पसंद आया 'अल्फा' का टीजर
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म अल्फा का अभी हाल ही में रिलीज हुआ टीजर है। फिल्म अल्फा के टीजर ने रिलीज होते ही गदर काट दिया है। फिल्म अल्फा का टीजर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कोई आलिया भट्ट के एक्शन सीन्स की तारीफ करता दिखाई दिया, तो किसी को बॉबी देओल का अंदाज पसंद आया। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म अल्फा की स्टोरीलाइन को लेकर भी चर्चा करते दिखाई दिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'दोनों ने काफी मेहनत की' Alpha में शरवरी-आलिया संग काम करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी
कब रिलीज होगी फिल्म
बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के टीजर के साथ रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा हो गया है। फिल्म अल्फा अगले महीने यानी 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर गदर काटने वाली है। टीजर के साथ अब इस खबर को भी विराम मिल गया है कि फिल्म अल्फा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ शरवरी वाघ भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म अल्फा के टीजर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
