बॉलीवुड

Alpha Teaser: Alia Bhatt का 'किलर' लुक देख उड़ जाएगी नींद, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Alpha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच फिल्म अल्फा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

अल्फा को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-instagram)

Alpha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। वाईआरएफ की ये स्पाई थ्रिलर मूवी का सभी लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इस बीच आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी अल्फा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म अल्फा का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-खुद को साबित करना पड़ता है' आलिया-रणबीर पर लगे नेपोटिज्म के टैग पर Imtiaz Ali का रिएक्शन)

कब रिलीज होगा अल्फा का टीजर

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशराज फिल्म्स 10 जून को फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीजर में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे बचपन से ही एक खतरनाक और ताकतवर एजेंट बनने के लिए तैयार किया जाता है। इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री हो रही है। इससे पहले इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म का जोरदार प्रमोशन शुरू किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए खास स्ट्रेटजीतैयार की है।

आलिया-बॉबी में हुई थी अनबन

बीते दिनों ये खबर सामने आई कि फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच अनबन हो गई थी। सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब बॉबी देओल ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपनी फिल्म 'बंदर' के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा कि यह सारी बातें बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि एक दोस्त ने उन्हें इस खबर का स्क्रीनशॉट भेजा था, जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गए। बॉबी ने कहा कि लोग बिना किसी वजह के ऐसी बातें बना लेते हैं और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article