बॉलीवुड

'दोनों ने काफी मेहनत की' Alpha में शरवरी-आलिया संग काम करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 6, 2026, 09:01 AM IST

Bobby Deol on Alia Bhatt-Sharvari: एक्टर बॉबी देओल ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अल्फा (Alpha) को लेकर बात की। इसके अलावा वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) को लेकर भी बात करते दिखे।

Image

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट संग काम करने पर दिया ये रिएक्शन (Image Source: IMDb/ ANI)

Bobby Deol on Alia Bhatt-Sharvari: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बंदर (Bandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बंदर की खूब तारीफ हो रही हैं। फिल्म बंदर के बाद बॉबी देओल फिल्म अल्फा (Alpha) में धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म अल्फा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में बॉबी देओल ने फिल्म अल्फा को लेकर बात की। बॉबी देओल ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) संग काम करने पर भी रिएक्शन दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Alpha: रिलीज से पहले लीक हुए आलिया-बॉबी की फिल्म के सीन्स, सोशल मीडिया पर मची हलचल)

बॉबी देओल ने अल्फा को लेकर कही ये बात

एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म अल्फा को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह बॉबी देओल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म अल्फा को लेकर बात की। वैरायटी इंडिया से बातचीत में बॉबी देओल ने कहा कि 'अल्फा एक बहुत ही शानदार एक्शन फिल्म है। मुझे इसकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि फिल्म को अच्छी तरह पता है कि वो क्या बनना चाहती है। इसका मकसद दर्शकों को थिएटर में एंटरटेन करना है। मैं हर दिन शूटिंग पर जाने के लिए एक्साइटेड रहता था क्योंकि सेट पर हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प होता था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Alpha: 'वो बहुत हार्ड वर्किंग हैं' Alia Bhatt संग काम करने पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी)

बॉबी देओल ने की शिव रवैल की तारीफ

बॉबी देओल ने इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर शिव रवैल की तारीफ करते हुए कहा, 'सेट का माहौल बहुत अच्छा था। शिव को बिल्कुल पता था कि वो किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं। एक्टर के तौर पर ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करना अच्छा लगता है, जो अपने काम को लेकर पूरी तरह साफ हो। उन्होंने कुछ अलग और नया बनाने की कोशिश की है और उसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा।'

आलिया भट्ट-शरवरी को लेकर दिया ये रिएक्शन

बॉबी ने फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेसेस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'आलिया और शरवरी को एक्शन फिल्म के सेंटर में देखना काफी एक्साइटिंग था। दोनों ने अपने किरदारों के लिए बहुत मेहनत की और पूरी एनर्जी के साथ काम किया। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।' आपको बता दें कि फिल्म अल्फा 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article