Alka Yagnik Health Update: बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अल्का याग्निक को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया है। इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। क्लिप में वो काफी कमजोर नजर आ रही थीं और उन्हें मंच तक जाने के लिए सहारे की जरूरत पड़ी थी। अब सभी लोग अलका याग्निक की तबीयत के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि अलका याग्निक 'सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस' नाम की बीमारी से जूझ रही है। इस बीच अलका ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित)
अलका याग्निक ने दिया हेल्थ अपडेट (pic credit-instagram)
अलका याग्निक ने दिया हेल्थ अपडेट (pic credit-instagram)
अलका याग्निक ने दिया हेल्थ अपडेट
वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अलका याग्निक ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का प्यार, दुआओं और समर्थन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी रिकवरी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अलका ने यह भी बताया कि लंबे दिन और थकान की वजह से समारोह से लौटते समय उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल किया था। अलका ने लिखा, "कृपया चिंता न करें। मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं, जो मुझे लगातार मजबूत बना रहे हैं।" उन्होंने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का भी धन्यवाद किया।
अलका याग्निक के हिट गाने
पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पद्म भूषण सम्मान देने के लिए भारत सरकार का आभार जताया। अपने पोस्ट में अलका ने लिखा, 'आपमें से कई लोग जानते हैं कि मैं पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही हूं। इस मुश्किल दौर में आपका प्यार, दुआएं, संदेश और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा है।' अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे दिग्गज और सुरीली गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने एक से एक हिट गाने दिए है।
