Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri संग रोमांस करेगा 'गली बॉय'

डायरेक्टर विकास बहल जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा बनाने जा रहे हैं, जिसमें सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री लीड रोल में दिखेंगी। खबरें हैं कि इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी अलीजेह के साथ रोमांस करेंगे।

डायरेक्टर विकास बहल ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई फिल्म क्वीन फॉरएवर को खत्म किया है, जिसमें कंगना रनौत लीड रोल में दिखाई देंगी। सेट से दोनों की कुछ पिक्स सामने आई थीं, जिसमें ये केक काटकर शूट खत्म होने की खुशियां मनाते दिखे थे। क्वीन फॉरएवर को खत्म करने के बाद डायरेक्टर विकास बहल अपनी नई फिल्म ट्राइब शुरू करने की सोच रहे हैं। ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसे यूके में शूट किया जाएगा। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो विकास बहल ने अपनी नई फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल कर लिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "संस्कृति और परंपराएं कपड़ों से नहीं...", Kriti Sanon ने राखी विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri संग रोमांस करेगा 'गली बॉय'

Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri संग रोमांस करेगा 'गली बॉय'

Siddhant Chaturvedi के साथ रोमांस करेगी Alizeh Agnihotri

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास बहल की अपकमिंग मूवी ट्राइब में गली बॉय से फेमस हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी दिखाई देंगे। उनके साथ इस मूवी में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी अहम रोल में दिखेंगी। ये दूसरा मौका है जब विकास बहल और सिद्धांत चतुर्वेद काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग के लिए हाथ मिलाया था, जो बनकर तैयार है। मेकर्स सही समय देखकर इसे दर्शकों के सामने पेश करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान...बनी 'नेशनल क्रश'

End of Feed