Alia Bhatt News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जितनी सुर्खियाँ बटोरती हैं, उतनी ही चर्चा उनके हॉलिवुड प्रोजेक्ट्स और ट्रिप्स को लेकर भी होती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी पाकिस्तान की जमीन पर कदम रखेंगी, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पड़ोसी मुल्क के बारे में आलिया का नजरिया, उनकी सोच और इस मुद्दे पर दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर आलिया ने ऐसा क्या कहा कि हर कोई चर्चा करने पर मजबूर हो गया? यहाँ जानिए पूरी कहानी।
इस सवाल का जवाब चतुराई से देते हुए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कहा कि मैं जहां काम ले जाएगा, वहाँ चली जाऊँगी। ऐसे में ये जवाब काफी लोगों को अटपटा भी लगा। बता दें इसी साल पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान कलाकारों को बॉलीवुड में काम करने से बैन कर दिया। आज भी दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते गरमाए हुए हैं। ऐसे में आलिया भट्ट का ये बयान काफी लोगों को डिस्टर्ब कर सकता है। इस ईवेंट के दौरान आलिया ने ये भी बताया कि उनकी बेटी राहा अब दूसरी पैपराजी बन गई है। राहा हमेशा आलिया से पूछती हैं कि वो कहाँ बाहर जा रही है। आलिया भट्ट ने साल 2022 में राहा को जन्म दिया था जो अब 3 वर्ष की हो चुकी है। वहीं इसी महीने आलिया अपने पति रणबीर कपूर संग नए घर कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं।
आलिया भट्ट जल्द ही यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म स्पाई थ्रिलर 'अल्फा में नजर आएंगी। इन दिनों आलिया इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। आलिया भट्ट को अभी हाल ही में गोल्डन ग्लोब होराईजन अवॉर्ड से नवाजा गया है। आलिया भट्ट और उनके फैंस के लिए ये एक बड़ा अवॉर्ड है।
