Alia Bhatt's Review Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही हाइप बनी हुई है। 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। खास बात यह है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' को काफी पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के साथ सेलिब्रिटीज भी इस मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 'धुरंधर' की रिलीज के 34 दिनों बाद आलिया भट्ट ने भी रणवीर सिंह की मूवी का रिव्यू कर दिया है। आलिया भट्ट ने 'धुरंधर' को 'आज के भारत की आवाज' बताया है।
Pic Credit: Instagram
आलिया भट्ट ने की 'धुरंधर' की तारीफ
एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल पर आलिया भट्ट ने 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'यह आज के भारत की आवाज है। यह आज के भारत की पसंद है। यह इतिहास के एक चैप्टर पर आधारित है। अब यह भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर 1 चैप्टर है। चियर्स टू धुरंधर। पूरी टीम को बधाई। आपने न सिर्फ धूम मचाई बल्कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक ला दी। अगर पहले पार्ट ने विंटर में इतना कमाल किया है तो सोचिए दूसरा भाग वसंत में क्या कमाल करेगा!!!'
यह भी पढ़ें: Toxic Cast Fees: यश की फीस ने निकाला निर्माताओं को तेल, कियारा-नयनतारा ने भी लूटी ली मलाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, धुरंधर, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी एक्टर्स की एक्टिंग फिल्म में कमाल की है। यही वजह है कि यह बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक बन गई है।
