Shah Rukh Khan की पठान पर बोलीं आलिया भट्ट- 'ये इंडिया के सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है..'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 02:29 PM IST

alia bhatt reacts on pathaan box office collection: पठान ने अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा सहित कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबरों को पहले दिन ही पछाड़ दिया है। अब हाल ही में ब्रह्मास्त्र स्टार आलिया भट्ट ने अपनी फैंटसी फिल्म ब्रह्मास्थ को पठान द्वारा पीछे छोड़े जाने पर पर प्रतिक्रिया दी।

pathaan box office collection breaks brahmastra records: पठान फिल्म ने वर्ल्डवाइड खूब हल्ला मचा रखा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां तक कि फिल्म पठान ने अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा सहित कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबरों को पहले दिन ही पछाड़ दिया है। अब हाल ही में ब्रह्मास्त्र स्टार आलिया भट्ट ने अपनी फैंटसी फिल्म ब्रह्मास्थ को पठान द्वारा पीछे छोड़े जाने पर पर प्रतिक्रिया दी।

alia bhatt and shah rukh khan

जैसा कि हम जानते हैं ब्रह्मास्त्र का पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि पठान ने रिलीज की तारीख पर 50 करोड़ रुपये कमाए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 418.8 करोड़ रुपये है। वहीं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने रिलीज के छह दिनों के भीतर ही 590 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

End of Feed