कटरीना कैफ ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, आलिया भट्ट का रिएक्शन देख हैरान हुए फैन्स

Alia Bhatt React on Katrina Kaif's Pregnancy News: बीते दिन यानी 23 सितंबर को कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की बड़ी अनाउंसमेंट कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। इस खास मौके पर कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी हार्ट एमोजी के साथ उन्हें बधाई दी है।

Alia Bhatt React on Katrina Kaif's Pregnancy News: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे समय तक इन अफवाहों पर चुप्पी बनाए रखी। 23 सितंबर के दिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की न्यूज की घोषणा के बाद से ही एक्ट्रेस फैन्स और फ्रेंड्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक आलिया भट्ट ने भी एक्ट्रेस को इस मौके पर बधाई दी है।

Alia Bhatt React on Katrina Kaif's Pregnancy News

Images Source: Instagram/katrinakaif/-/aliaabhatt/

आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर दिया रिएक्शन

कटरीना कैफ ने जैसे ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की उसके बाद आलिया भट्ट ने भी इस बात खुशी मनाई। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर हार्ट एमोजी शेयर करते हुए कटरीना कैफ के पोस्ट को लाइक किया और उन्हें बधाई दी है। कैटरीना ने 23 सितंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइंट फोटो अपलोड की। काफी लंबे समय एक बाद इस कपल ने प्रेग्नेंसी को सार्वजनिक कर दिया।

End of Feed