Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Baby: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के जीवन का आज सबसे खूबसूरत दिन है। आज 06 नवंबर 2022 को रणबीर और आलिया ने एक लड़की (Alia Bhatt Baby) को जन्म दिया है। आलिया भट्ट को सुबह मुंबई के H. N. हॉस्पीटल (Alia Bhatt Baby News) में भर्ती करवाया गया था। उस समय से ही बच्चे के जन्म का काउंटडाउन शुरू हो गया था। एक बार लड़की को जन्म देने के बाद सबसे इसकी जानकारी बुआ रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने दी है। रिद्धिमा कपूर बुआ बनने की खुशी में फूली नहीं समा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने रणबीर और आलिया को भी बधाई दी है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Baby
‘आज मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है’
आलिया और रणबीर के बेटी को जन्म देने के बाद से ही बुआ रिद्धिमा कपूर सातवें आसमान पर हैं। रणबीर और आलिया के बच्चे के बाद में खुशखबरी देते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज मैं बहुत खुश हूं, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की के पेरेंट्स को खूब सारी बधाई, बुआ अभी से तुमसे बहुत प्यार करती हैं’। रिद्धिमा के साथ ही कई बॉलीवुड स्टार्स अब रणबीर और आलिया को बधाई दे रहे हैं। इस समय फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई आलिया और रणबीर की खुशी में शामिल होना चाहता है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इसी साल 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी के 6 महीने और 23 दिन बाद दोनों ने अपनी बेटी को जन्म दे दिया है। कपूर परिवार के लिए यह साल काफी खुशखबरियों वाला रहा है। पहले रणबीर और आलिया की शादी अब घर में आया नया मेहमान। दोनों एक्टर्स की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस साल रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र को लोगों ने काफी पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 450 करोड़ से अधिक की कमाई कर साल 2022 की सबसे कामयाब हिंदी फिल्म बन गई है।
