बेबी राहा को रणबीर के पास छोड़ दोस्त की शादी में मस्ती कर रही है आलिया भट्ट, गर्ल गैंग के साथ ऐसे कर रही है एन्जॉय

Alia Bhatt attend Friend Wedding: काम के चक्कर में आलिया कभी अपने दोस्तों को नहीं भूलती है, हाल ही में आलिया ने अपनी खास दोस्त तान्या शाह गुप्ता की शादी के फंक्शन अटेंड किए। सोशल मीडिया पर सामने आए शादी के प्रोग्राम की वीडियो जमकर वायरल हो रही है ।

Alia Bhatt attend Friend Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ( Alia Bhatt)ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल( Cannes Film Festival 2025) में डेब्यू किया है। अभिनेत्री ने अपने तीनों दिन के लुक से फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस कान्स अटेंड करते ही सीधा अपनी दोस्त की शादी के लिए स्पेन चली गई। अपनी प्यारी सखी की शादी में मस्ती करने के लिए आलिया फ़्रांस से सीधा स्पेन के लिए निकल पड़ी। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की शादी अटेंड करते हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं आलिया कैसा मस्ती कर रही है।

Alia Bhatt attend Friend Wedding

आलिया भट्ट( Alia Bhatt) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को पुरी तरह से एन्जॉय करती है। काम के चक्कर में आलिया कभी अपने दोस्तों को नहीं भूलती है, हाल ही में आलिया ने अपनी खास दोस्त तान्या शाह गुप्ता की शादी के फंक्शन अटेंड किए। शादी के इवेंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आई हैं जिसमें आलिया भट्ट मल्टीकलर लहंगा पहनकर सिर पर बंड़ाना बांधकर मस्ती कर रही है। आलिया के साथ उनकी गर्ल गैंग का ग्रुप है। आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर भी उनके साथ नजर आ रही है।

End of Feed