250 करोड़ के बंगले में दिवाली पर गृह प्रवेश कर रहे हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, शुभ काम के लिए चुना शुभ दिन

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Will Shifted in New Home: लंबे समय से आलिया और रणबीर अपने नए घर में जाने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। आखिरकार वो दिन आ गया, जब कपल अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रहा है। कपल दिवाली के शुभ दिन पर नए घर में प्रवेश करेगा।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Will Shifted in New Home: आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल कहे जाते हैं। इनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाइफ की बातें छिपाकर रखना ही पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया के साथ अभी लेटेस्ट खबर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। यह शुभ काम दिवाली के शुभ मौके पर किया जाएगा। आलिया और रणबीर पिछले कई महीनों से अपने नए घर में जाने का इंतजार कर रहे थे। जो आखिरकार अब खत्म हो गया है। आलिया और रणबीर यह दिवाली अपने नए घर में मनाएंगे।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Will Shifted in New Home

नए घर में प्रवेश करने से पहले आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir kapoor ) ने मीडिया को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा था ," दिवाली का त्योहार नई शुरुआत के लिए बहुत शुभ होता है, इसी शुभ अवसर पर हम अपने नए घर में जा रहे हैं, आप सभी के साथ और विश्वास के साथ हम नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि पहले की ही तरह आप अभी भी हमारी प्राइवेसी को बनाए रखे, हमारे साथ-साथ हमारे पड़ोसियों की निजता का भी ध्यान रखें। आखिर में आलिया-रणबीर टीम ने सभी को दिवाली की बधाई दी।" आलिया भट्ट और रणबीर कपूर चाहते हैं कि उनके घर की कोई भी तस्वीर या वीडियो न ली जाए, सोसाइटी के रूल्स का ध्यान रखें।

End of Feed