Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करने वाले हैं। आमिर और गौरी की शादी में बेहद कम लोग शामिल होंगे। इस बीच एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने बताया है कि वो आमिर खान-गौरी की शादी में शामिल होंगे या नहीं...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-एक ही कार में रीना दत्ता, किरण राव और Gauri Spratt, लोग बोले- 'आमिर खान का जलवा...')
आमिर खान की शादी में शामिल होंगे अली फजल (pic credit-instagram)
आमिर खान की शादी में शामिल होंगे अली फजल (pic credit-instagram)
आमिर खान की शादी में शामिल होंगे अली फजल
आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की 5 जुलाई को होने वाली कथित शादी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एक्टर अली फजल ने NDTV को दिए इंटरव्यू में आमिर खान की शादी को लेकर बात की है। अली, जो जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे, से पूछा गया कि क्या वह आमिर की शादी में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि उसी समय उनकी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के प्रमोशनल काम चल रहे होंगे। हालांकि, उन्होंने आमिर को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अली फजल ने कहा, "अभी कुछ कह नहीं सकता। देखते हैं। शायद उस समय मैं 'मिर्जापुर' के प्रमोशन में व्यस्त रहूं। पूरे हफ्ते प्रमोशनल शूटिंग है और वह मुंबई में भी नहीं होगी। मैं आमिर सर को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह मेरे प्रोड्यूसर हैं और मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं। उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा है। उनकी नई जिंदगी की शुरुआत देखकर मुझे खुशी है।'
कब होगी आमिर खान की शादी
बताते चलें कि आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से एक निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। आमिर की पहले रीना दत्ता और फिर किरण राव से शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि आमिर और गौरी ने करीब 18 महीने तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। पिछले साल आमिर के 60वें जन्मदिन के आसपास दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। आमिर और गौरी की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।
