Akshardham - Operation Vajra Shakti: एनएसजी कमांडो बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अक्षय खन्ना, इस दिन होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2025, 08:42 PM IST

Akshardham - Operation Vajra Shakti: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की अपकमिंग का ऐलान हो गया है। फिल्म अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति (Akshardham - Operation Vajra Shakti) में अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के ऐलान के बाद अक्षय खन्ना के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Akshardham - Operation Vajra Shakti: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्षय खन्ना भले ही कम फिल्मों में नजर आते है लेकिन अपने धांसू अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना की अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना की नई फिल्म के ऐलान के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अक्षय खन्ना की नई फिल्म के बारे में जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Akshardham - Operation Vajra Shakti

इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड की एक नई फिल्म की घोषणा हो गई है, जो 2002 के अक्षरधाम आतंकी हमले पर बेस्ड है। इस फिल्म का टाइटल अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति (Operation Vajra Shakti) होगा और इसे डायरेक्ट करेंगे केन घोष (Ken Ghosh), जो इससे पहले फिदा (Fida) और चांस पे डांस (Chance Pe Dance) जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में लीड रोल निभाएंगे अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। अक्षय खन्ना की ये फिल्म 4 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस खबर ने फैंस को गदगद कर दिया है। इस ऐलान के साथ एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

End of Feed